नवरात्र से पहले छापेमारी, 66.5 किलो कुट्टू का आटा सीज:चौक बाजार और ढेकहरी बुजुर्ग में कार्रवाई; कुट्टू के आटे, घी, साबूदाना और तेल समेत 6 नमूने लिए


सिद्धार्थनगर। नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 66.5 किलो कुट्टू का आटा मानकों के अनुरूप न मिलने पर सीज किया गया। टीम ने चौक बाजार और ढेकहरी बुजुर्ग से कुट्टू के आटे, घी, साबूदाना और मूंगफली तेल समेत 6 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। शनिवार शाम करीब 3:30 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौक बाजार में कार्रवाई की। यहां कुट्टू के आटे के दो और गोपीश्री ब्रांड घी का एक नमूना लिया गया। इसके बाद ढेकहरी बुजुर्ग से कुट्टू के आटे, साबूदाना और मूंगफली तेल के नमूने जुटाए गए। जांच के दौरान 66.5 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया। त्योहारों पर ही क्यों होती है छापेमारी? कार्रवाई के बाद विभाग की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों के आसपास ही जांच अभियान क्यों चलाता है और सामान्य दिनों में बाजारों में नियमित जांच क्यों नहीं होती। केवल त्योहारों से पहले छापेमारी और नमूने लेने से खाद्य पदार्थों में मिलावट पर स्थायी रोक लगाना मुश्किल है। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई सभी 6 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश पर चलाया गया। टीम में सहायक आयुक्त आरएल यादव, हीरालाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं बेचने के लिए जागरूक भी किया गया। बाजारों में नियमित जांच, रिपोर्ट समय पर जारी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *