सोनई में श्रीरामलीला महोत्सव आयोजित:गणेश महाराज की निकली शोभायात्रा, डोले पर श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा


मथुरा के सोनई कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव के 87वें समारोह का शुभारंभ गणेश महाराज की शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर थोक वृंदावनी, थोक कमल, थोक ज्ञान, नगला बरी और मुख्य बाजार से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश महाराज के डोले पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महेश लवानिया, अनुराग शुक्ला, बृजमोहन कौशिक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार कौशिक, नथाराम पाठक, विजेंद्र उपाध्याय, प्रेम किशोर कौशिक, सुग्रीव सिंह, राधेश्याम कुशवाह और सत्येंद्र प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *