CJP Leader Abhijeet Deepke Arrested in Flight

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।

फ्लाइट के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी दीपके और CJP के दूसरे नेताओं को हिरासत में लेते दिख रही हैं।

दो मिनट के वीडियो में क्या-क्या हुआ…

वीडियो में दीपके पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई देते हैं, “आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। हमें फ्लाइट में ही हिरासत में लिया जा रहा है। ऐसा तो कभी इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था। यह तानाशाही है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं।”

दीपके पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “आओ, हमें गिरफ्तार कर लो। हम गिरफ्तार होने ही आए हैं। मैं आपसे डरता नहीं हूं। हम गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।”

इस पर एक पुलिसकर्मी जवाब देती हैं, “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। सर, कृपया सहयोग करें।”

इसके बाद दीपके और फ्लाइट में बैठे उनके साथियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। दीपके ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

फ्लाइट में महिला पुलिसकर्मी आगे खड़ी थीं। दीपके ने उनसे कहा, “आप लोग फ्लाइट में कैसे आ गए?” वहीं, पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने के लिए कहती रहीं।

आशुतोष और दीपके ने पुलिस से पुरुष पुलिसकर्मियों को आगे करने के लिए कहा। इस पर महिला पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने का अनुरोध करती रहीं।

इसके बाद पुलिस ने आशुतोष और सौरव को उनकी सीट से उठाकर अपने पास कर लिया। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों ने दीपके को बाहर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दीपके ने कहा, “मुझे अपना फोन तो लेने दीजिए। मैं अपना बैग ले लूं। मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं।”

इसके बाद पुलिस दीपके और उनके साथियों को फ्लाइट से बाहर ले गई। इस दौरान दीपके कहते सुनाई दिए, “कौन-सी जेल में डालोगे? राजस्थान की? NSA या UAPA, जो लगाना है लगाओ।”

ये खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.