![]()
नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज की है। FIR एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और UAPA की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। इन धाराओं के जरिए संभावित लोन-वुल्फ आतंकी मंशा, साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच होगी। NIA हमले के पीछे बड़ी साजिश की जांच करेगी। इस फ्लाइट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला हुआ था। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में ओमानी पायलट ने कैप्टन पर अटैक किया और विमान को गिराने की कोशिश की। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या हमले का संबंध भारत पर संभावित हमले से था। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि पूरी साजिश कैसे तैयार की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक NIA विमान को हाईजैक करने की कोशिश के पीछे की बड़ी साजिश की जांच करना चाहती है। दुबई में इलाज करवा रहे हैं कैप्टन स्मित भारतीय पायलट स्मित मच्छर फिलहाल दुबई में हैं। बुधवार को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में उनके सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के बावजूद स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप किया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हमले के बाद विमान को गिराने की कोशिश की गई थी। घटना के दौरान भारतीय पायलट ने स्थिति संभाली और विमान में सवार लोगों को बचाने में मदद की। NIA कार्रवाई का कानूनी आधार NIA की इस कार्रवाई से भारत को विदेशी जमीन पर हुए अपराध की जांच और अभियोजन का कानूनी आधार मिला है। यह मामला एक भारतीय नागरिक को निशाना बनाकर की गई हवाई डकैती के तहत देखा जा रहा है। स्मित को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है। इसके अलावा भारत में केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।
Source link
NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी