- Hindi News
- National
- Chhatron Ki Goonj LIVE; Rahul Gandhi Chennai Speech Photos Update | Gen Z Students NEET Paper Leak Unemployment
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

‘छात्रों की गूंज’ अभियान का छठवां कार्यक्रम चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में होगा।
राहुल गांधी आज चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के छठे कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर के बाद यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है। ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। जिन पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे। एक दिन बाद तमिलनाडु में ही PM मोदी का प्रोग्राम
राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है। मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु जाएंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के कॉरिडोर-4 का उद्घाटन भी शामिल है।
कांग्रेस के लिए क्यों अहम है यह कार्यक्रम?
तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी है। मुख्यमंत्री थलपति विजय की अगुवाई वाली TVK सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं। इससे पहले कांग्रेस राज्य में डीएमके के साथ गठबंधन में थी, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद उसने डीएमके से अलग होकर TVK को समर्थन दिया। छात्रों की गूंज प्रोग्राम के बाद राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

10 मई की यह तस्वीर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की है।

15-29 साल के 36.74 करोड़ युवा, यह आबादी का 26%
सभी राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है। 2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है।


15 से 29 साल के 10% युवा बेरोजगार
सरकार के पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) 2025 के मुताबिक, 15 से 29 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 9.9% है। ग्रामीण इलाकों में युवाओं की बेरोजगारी दर 8.3%, जबकि शहरों में यह 13.6% है। पुरुषों में यह 9.3% और महिलाओं में 11.3% है।
