रायबरेली की प्रमुख सड़कें 10 अक्टूबर तक होंगी गड्ढामुक्त:डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने तेज किया अभियान, 7 किलोमीटर का लक्ष्य


रायबरेली की सड़कें 10 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर नगर पालिका ने अभियान तेज किया है। ईओ स्वर्ण सिंह की देखरेख में मरम्मत, पैचवर्क, नवीनीकरण हो रहा है। स्वर्ण सिंह के अनुसार, 7 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है। इनमें सुपर मार्केट से घंटाघर, गल्ला मंडी रोड, बॉम्बे धर्मकांटा रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज रोड व डिग्री कॉलेज रोड, जेल गार्डन रोड, खालसा चौक से अस्पताल चौराहा, डीएम आवास से घंटाघर, बस स्टाप चौराहा-कानपुर रोड, कहारों का अड्डा से किला बाजार, डिग्री कॉलेज चौराहा से धोसियाना रोड आदि। नगर पालिका 5 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत भी करवा रही है। इसमें पहलवान बीर बाबा नगर रोड, खालसा चौक से अंबेडकर मूर्ति रोड, इंदिरा नगर क्रॉसिंग से बरगद चौराहा, बस स्टाप चौराहा से रायबरेली-कानपुर रोड, अखिलेशपुरम से काशीराम कॉलोनी रोड, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से आईटीआई फैक्ट्री गेट तक, खालसा चौक से रिफॉर्म क्लब, टिकारी कोठी से प्रयागराज रोड, अभयदाता मंदिर मार्ग, आईटीआई गेट से बालापुर मोड़ आदि। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से खराब मनका टॉकीज मार्ग और अभयदाता मंदिर मार्ग पर भी सुधार का कार्य कराया जा रहा है। उद्देश्य त्योहारों से पहले शहर के प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाकर लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना है।
व्यापारियों और नामित सदस्यों ने जताया आभार
सड़क मरम्मत अभियान शुरू होने के बाद प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने नगर पालिका के प्रयासों पर संतोष जताते हुए धन्यवाद दिया। वहीं नगर पालिका के नामित सदस्यों ने भी अभियान को गति देने के लिए अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि त्योहारों के समय शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सड़कों का दुरुस्त होना लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
नगर पालिका का कहना है कि निर्धारित समयसीमा में अधिक से अधिक मार्गों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जहां सड़क की स्थिति अधिक खराब है, वहां पैचवर्क के बजाय स्थायी सुधार कराया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *