मुजफ्फरनगर में लोगों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाया, VIDEO:शामली पुलिस पकड़ने कार में बिठाकर ला रही थी, लोगों ने गाड़ी को घेरकर निकाला


मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची शामली पुलिस टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबिश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और पुलिस की निजी कार को चारों तरफ से घेर लिया। इसी बीच लूट, चोरी समेत कई मामलों में वांछित बताए जा रहे मोहम्मद मुजफ्फर को भी छुड़ा लिया। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, शामली कोतवाली में दर्ज मुकदमों में वांछित मोहम्मद मुजफ्फर की तलाश में शामली पुलिस की टीम गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पलड़ी गांव पहुंची थी। आरोपी दबिश देकर पकड़ लिया गया। इस दौरान शाहपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस की कार्रवाई के बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस की निजी कार को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई और वांछित आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के बीच पुलिस टीम को कार्रवाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को किसी तरह की चोट आई या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शाहपुर थाना पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गुरुवार रात कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *