नाना-नानी के घर 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:कानपुर की लड़की कन्नौज में रहकर पढ़ाई कर रही थी, रिश्ते के मामा ने गर्भपात कराया


कानपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसका आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले मामा और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। लगातार यौन शोषण से वह गर्भवती हो गई। मामला सामने आने पर आरोपियों ने परिवार के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर करीब चार माह 20 दिन के गर्भ का गर्भपात करा दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नाना-नानी, मामा-मामी समेत 10 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी किशोरी पीड़िता की मां ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाले मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामा के दोस्त ने भी कई बार रेप किया। परिजनों के मुताबिक, लड़की ने डर और दबाव के चलते लंबे समय तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। इस दौरान उसके साथ लगातार शोषण होता रहा। गर्भवती होने के बाद परिजनों को हुई जानकारी शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद मामले को छिपाने के लिए आरोपियों और परिवार के कुछ लोगों पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। लड़की की मां का आरोप है कि करीब चार महीने 20 दिन का गर्भ होने के बावजूद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बेटी के साथ हुए कथित अपराध की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नाना-नानी, मामा-मामी समेत 10 आरोपी रावतपुर पुलिस ने 10 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें नाना-नानी, रिश्ते का मामा-मामी और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लड़की के बयान, मेडिकल परीक्षण से संबंधित रिपोर्ट, गर्भपात से जुड़े दस्तावेज और घटना से संबंधित अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित घटना कब-कब हुई और इसमें कौन-कौन लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे।

डीसीपी वेस्ट एसएम क़ासिम अबिदी ने बताया कि- पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी। गर्भपात से जुड़े चिकित्सकीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *