कौशांबी में नहाते समय हार्वेस्टर ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी, मौत:पेट्रोल पंप पर अचानक गिरा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान


कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार दोपहर नहाते समय हार्वेस्टर चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। नहाते समय अचानक गिर पड़ा पंजाब के संगरूर जिले की धुरी तहसील के मनबाला गांव निवासी मक्खन सिंह (45) पुत्र सुरजीत सिंह हार्वेस्टर चालक था। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वह गढ़ी स्थित पेट्रोल पंप पर नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोबाइल से परिजनों को दी सूचना गैर प्रदेश के युवक की मौत की सूचना मिलने पर पश्चिम शरीरा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्वेस्टर चालक की मौत हृदयगति रुकने से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *