PSL 2026 Schedule Announced | PCB Confirms 8 Team Format & Player Auction

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पेशावर जाल्मी ने 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह PSL में टीम की दूसरी ट्रॉफी थी।  - Dainik Bhaskar

पेशावर जाल्मी ने 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह PSL में टीम की दूसरी ट्रॉफी थी।

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग की डेट एक बार फिर टकरा सकती हैं। PCB ने गुरुवार को अपनी लीग PSL-12 का शेड्यूल जारी किया।

पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 मार्च से होगी और फाइनल 2 मई को खेला जाएगा। इसी बीच IPL भी शुरू हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है।

मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर ऊंचा करेंगे

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL-11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र किया।

IPL से क्यों हो सकता है टकराव?

PSL की विंडो मार्च से मई के बीच है, जबकि IPL भी आमतौर पर इसी अवधि में खेला जाता है। 2026 में भारतीय लीग 28 मार्च से 31 मई तक चली थी। PSL 12 की 18 मार्च से 2 मई की विंडो IPL के शुरुआती और लीग स्टेज के हिस्से से टकरा सकती है।

11वें सीजन से ऑक्शन लागू हुआ

  • PSL के 11वें सीजन में पहली बार 8 टीमों का फॉर्मेट लागू किया गया था। इसी सीजन में खिलाड़ियों के चयन के लिए ड्राफ्ट सिस्टम की जगह पहली बार प्लेयर ऑक्शन कराया गया।
  • PSL 11 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर 9 साल बाद खिताब जीता था। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को 32,461 दर्शकों ने देखा।

———————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.