रायबरेली में सई नदी उफान पर, 10 गांव जलमग्न:शहीद स्मारक में भी घुसा पानी, लोग छतों पर रहने को मजबूर


रायबरेली जिले में बारिश रुकने के बाद भी सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी के बढ़ते पानी से करीब 10 गांव घिर गए हैं। बरचंदा, उदरहरा और मदाखेड़ा जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव है। सड़कों पर पानी भरने से ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। कई घरों में पानी घुसने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। दो तस्वीरें देखें मुंशीगंज के पास सई नदी के टूटे पुल के समीप स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक के परिसर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों की आवाजाही रुक गई है। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया है। प्रशासन को तुरंत खाद्यान्न, पीने का पानी और मेडिकल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। पानी घटने पर नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *