बांदा में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:घर पर रुकने आए पारिवारिक रिश्तेदार पर केस, आरोपी फरार


बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी से पारिवारिक रिश्ते के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के पिता अपने बीमार पिता को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पारिवारिक बड़े भाई सुरेश रैदास से घर पर रुकने के लिए कहा था। रात में परिवार के लोग बाहर सो गए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। मामले में किशोरी की मां ने बुधवार को बिसंडा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शाम करीब साढ़े सात बजे पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर पति उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। घर पर महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ थी। पति के कहने पर उनका पारिवारिक बड़ा भाई सुरेश रैदास शाम को घर पहुंचा और रात में वहीं रुक गया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया खाना खाने के बाद परिवार के लोग घर के बाहर सो गए। आरोप है कि रात में आरोपी किशोरी के पास जाकर लेट गया। जब परिवार के लोग गहरी नींद में थे, तभी उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बुधवार को किशोरी के पिता लखनऊ से वापस लौटे। महिला ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों बेटी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। चिकित्सकीय परीक्षण कराने की कार्रवाई शुरू पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी का विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *