![]()
मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें तीन नामांकन पत्र निरस्त किए गए। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी अंशु शर्मा का पर्चा खारिज हुआ। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी पंचशील और प्रदीप के नामांकन निरस्त किए गए। इसके बाद शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी
दिनेश गोयल, प्रमेंद्र सिंह, अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी। शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी
नितिन कुमार तोमर, श्रीचंद शर्मा, कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद अकरम रजा ने स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन नहीं कराया है। 9 अक्टूबर तक नाम वापसी नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई थी। 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। अब 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी। 23 को मतदान, 27 को मतगणना एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित होंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।
Source link
मेरठ में एमएलसी चुनाव में 3 नामांकन निरस्त:9 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका, 23 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना