![]()
सुल्तानपुर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के बाद कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। कुरेभार, बंधुआकला और धनपतगंज क्षेत्र में आंधी-बारिश से कई जगह धान की फसल खेतों में गिर गई। कुछ स्थानों पर पेड़ भी उखड़ गए। करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। कुरेभार में 30 मिनट तक तेज आंधी-बारिश कुरेभार क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। करीब 30 मिनट तक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। बंधुआकला क्षेत्र में भी आंधी-पानी के साथ तेज बारिश हुई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और धान की फसल गिर गई। धनपतगंज थाना क्षेत्र में भी शाम को तेज बारिश हुई। वहीं चांदा और मोतिगरपुर क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। शहर में कई जगह जलभराव, पुलिस लाइन के पास जाम बारिश के बाद शहर के कई वार्डों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस लाइन के पास बारिश के बाद करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रात में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Source link
सुल्तानपुर में आंधी-बारिश से धान की फसल गिरी:पुलिस लाइन के पास आधे घंटे लगा जाम, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया