![]()
उन्नाव की गंगाघाट नगर पालिका में करीब 21 करोड़ रुपये के टेंडर और विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद बुधवार को एक जांच टीम नगर पालिका पहुंची। एडीएम राजस्व के आदेश पर बनी टीम ने पालिका कार्यालय में फाइलों और रिकॉर्ड की जांच की, साथ ही विकास कार्यों की मौके पर जाकर हालत भी देखी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एडीएम नमामि गंगे विधेश कुमार की अगुवाई में टीम नगर पालिका पहुंची। इसमें पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, सीनियर ट्रेजरी अधिकारी, नगर पालिका के ईओ और जेई शामिल थे। अधिकारियों ने टेंडर से जुड़े दस्तावेज, बजट और कार्यों की फाइलें देखीं। दो गलियों का भी निरीक्षण किया शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पालिका ने उपलब्ध बजट से ज्यादा राशि के टेंडर बुलाए और बिना काम कराए भुगतान भी किया। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की असली हालत जांची। जांच टीम ने गांधी नगर क्षेत्र की दो गलियों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां हुए विकास कार्यों को देखा और स्थानीय लोगों से जानकारी ली कि काम कब और कितना हुआ था। उन्होंने मौके की स्थिति और रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी का मिलान किया। टीम ने टेंडर से जुड़े रिकॉर्ड और बजट की जानकारी भी जुटाई। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान मिले तथ्यों को परखा जा रहा है। रिपोर्ट एडीएम राजस्व को दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
Source link
गंगाघाट नगर पालिका में 21 करोड़ के कार्यों में अनियमितता:एडीएम के आदेश पर टीम ने मौके पर जाकर की जांच, रिकॉर्ड भी खंगाले