![]()
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहा-मलिकमऊ रोड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार सफेद रंग की औरा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। घायल युवक महिंद्रा शोरूम का कर्मचारी बताया जा रहा है और छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। लोगों ने घायल को देखा तो भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा युवक हादसे में बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
कार चालक वाहन समेत मौके से भागा हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस फरार चालक और वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। घायल की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हाईवे के पास सड़क में बना है बड़ा गड्ढा स्थानीय लोगों का कहना है कि सारस चौराहा-मलिकमऊ रोड पर हाईवे के पास सड़क में बड़ा गड्ढा बना हुआ है। सड़क के दोनों तरफ लोगों ने तेलिया लगाकर अतिक्रमण भी कर रखा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा संकरा हो गया है और वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। शाम के समय यातायात बढ़ने पर खतरा और बढ़ जाता है। गड्ढे-अतिक्रमण से बढ़ रहा हादसों का खतरा लोगों का आरोप है कि सड़क के गड्ढे, अतिक्रमण और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने गड्ढा दुरुस्त कराने, अतिक्रमण हटाने और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
Source link
कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर:रायबरेली में हुआ हादसा, एक युवक घायल, चालक फरार