गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई


गोरखपुर में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अलग- अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत उपकेंद्र खोराबार से जुड़ें 11केवी रानीडीहा, सरवन नगर बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दो -दो घंटे बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ की टहनियों को काटने/छांटने का काम किया जाएगा। इसके अलावा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, कृष्णानगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, 11 kv नौसढ़ फ़ीडर विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वती पुरम, न्यू फीडर,विद्युत उपकेंद्र सहजनवा तहसील, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11.00 बजे से 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं 33/11 केवी सहारा स्टेट से निकलने वाले दिव्य नगर सहारा फीडर की सप्लाई दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11केवी परिवर्तक के मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य और 11 केवी लाइन पर पेड़ की डालियां की छटाई, 11 केवी जर्जर पोल बदलने का कार्य कराया जाएगा। जिससे महादेवपुरम शिवपुर वीर बहादुरपुरम पंप कैनाल चाणक्यपुरी रामपुर भगता बीजेपी कार्यालय भैरपुर महेरवा की बारी मां वैष्णो पुरम टीचर कालोनी कि सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित समय से पहले पानी भरने और बिजली से संबंधित सभी जरुरी काम निपटा लें। तय समय के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *