देवरिया पहुंचे भाजपा के नए जिला प्रभारी देवेंद्र यादव:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन; बोले- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे


देवरिया में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी देवेंद्र यादव मंगलवार को पहली बार पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद खरोह चौराहा, गौरी बाजार और बैतालपुर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। इसके बाद औरा चौरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जो शाम 4 बजे तक चला। जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद व समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति दी जाएगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया जोर राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संगठन मजबूत होता है। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि नए जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही। रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पार्टी की ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि जिला प्रभारी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिलाध्यक्ष बोले- मिलकर संगठन को बनाएंगे प्रभावी भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में संगठन को और सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी, डॉ. अभय मणि, विजय गोंड, हरिचरण कुशवाहा, छठे लाल निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, भूपेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह, मारकंडे शाही, नरेंद्र मिश्रा पप्पू, हरेंद्र जायसवाल, अशोक पांडे, ऊषा पासवान, डॉ. विनय राव, जय बहादुर गौतम, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह सैंथवार, रामजी सिंह, कृष्णनाथ राय, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, बबीता चौहान, सीपी सिंह, रजनीश उपाध्याय, अभयनाथ त्रिपाठी, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, मारकंडे गिरी, काशीपति शुक्ला, शैलेंद्र सिंह आजाद, डॉ. हेमंत मिश्रा, गोविंद चौरसिया, पवन कुमार मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, शिवेश पांडे, नागेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा और बृजेश धर दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *