झांसी में MLC दावेदार के समर्थन में आए छह मंत्री:भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर का आज है नामांकन


झांसी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी के नामांकन में प्रदेश सरकार के पांच मंत्री पहुंचे। इनमें मंत्री नंदगोपाल नंदी, मनोज पांडेय, जयवीर सिंह, मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी और योगेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। अशोक कुमार राठौर पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पांचों मंत्रियों की मौजूदगी रही। नामांकन के बाद सभी मंत्री कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।
मुक्ताकाशी मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे मंत्री
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे मंत्री मुक्ताकाशी मंच पहुंचे। यहां मंत्री नंदगोपाल नंदी, मनोज पांडेय, जयवीर सिंह, मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी और योगेंद्र उपाध्याय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
अशोक कुमार राठौर सोमवार को भी अपना पहला सेट नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन का अगला सेट दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी रणनीति और मतदाताओं से संपर्क को लेकर भी चर्चा हुई। प्रत्याशी के समर्थन में पांच मंत्रियों के झांसी पहुंचने से नामांकन कार्यक्रम में पार्टी की सक्रियता नजर आई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *