युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत:मां ने पड़ोसी पर लगाया परेशान करने का आरोप


इटावा में जहरीला पदार्थ खाने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। उसने शनिवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर ले गए। रविवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान नहीं बच सकी युवती अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया। हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप मृतका की मां यशोदा ने पड़ोस में रहने वाले पवन कुमार पर बेटी को काफी समय से परेशान करने का आरोप लगाया है। यशोदा के मुताबिक बेटी इस वजह से परेशान रहती थी। इसी परेशानी में उसने जहरीला पदार्थ खाया। अस्पताल में बेटी ने भी युवक का नाम बताया यशोदा का कहना है कि सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी ने भी पवन कुमार को लेकर जानकारी दी थी। मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। परिवार की बड़ी बेटी थी अंजली मृतका की पहचान डेराबंजारा निवासी स्वर्गीय सत्यपाल की 18 वर्षीय बेटी अंजली के रूप में हुई है। यशोदा ने बताया कि उनके पति की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। अंजली उनकी बड़ी बेटी थी। परिवार में अब मां के अलावा दो नाबालिग बेटे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *