![]()
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जॉइंट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। यह मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक जाएगा। वहां नेता सभा को संबोधित करेंगे। उद्वव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है।
Source link
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, राउत बोले- देश में हिटलरशाही नहीं चलेगी