बिजनौर में सड़क पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया, पटाखा फोड़ा; पिंजरा लगाने की तैयारी में टीम


बिजनौर जिले में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण और किसान डरे हुए हैं। ताजा मामला सेवारामपुर गांव का है, जहां गुलदार सड़क पर टहलता दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर देर रात वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सर्च अभियान चलाया। टीम ने पटाखा भी फोड़ा। इससे पहले भी कार सवार लोगों ने गुलदार को सड़क पर टहलते देखा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की। ग्राम प्रधान पति अफसार अहमद ने पिंजरा लगवाने के लिए पत्र लिखा। गुलदार के डर से लोग शाम होते ही घरों में कैद रहते हैं; बच्चे, बुजुर्ग और किसान खेतों पर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रविवार सुबह टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची और गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी में जुट गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *