बाइक चालकों ने खरीदा हेलमेट:बिजनौर में पुलिस ने चालान की जगह हेलमेट पहनने को किया प्रेरित


बिजनौर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के के विश्नोई के निर्देश पर यातायात पुलिस का पांच दिवसीय अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार शाम तक बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए लोगों का चालान नहीं किया गया। उन्हें समझाकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में शनिवार देर शाम तक जिले में करीब 411 बाइक चालकों को हेलमेट पहनाए गए। पुलिस चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट मिले चालकों को रोककर हेलमेट के फायदे बताए जा रहे हैं। उनसे मौके पर ही हेलमेट खरीदकर पहनने को कहा जा रहा है। पुलिस का मकसद जुर्माना वसूलने से ज्यादा लोगों की जान बचाना और सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकना है। शुक्रवार तक अभियान के तीन दिनों में जिले में करीब 308 बाइक चालकों को हेलमेट पहनाया गया था। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हेलमेट सिर्फ नियम मानने के लिए नहीं, बल्कि हादसे में सिर की गंभीर चोट से बचाने के लिए बहुत जरूरी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *