गाजियाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी:मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, आज होगा शव का पोस्टमार्टम


गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जपती गांव में शनिवार रात 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के फांसी लगाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे इलाज के लिए लोनी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 5 पहले हुई थी शादी पुलिस ने बताया कि शिवानी (23 साल) की शादी 5 पहले रितिक के साथ हुई थी। विवाहिता पति रितिक के साथ खानपुर जपती गांव में किराए के मकान में रहती थी। 30 अप्रैल 2026 को दोनों की हुई थी। शिवानी मूल रूप से कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव की रहने वाली थी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि परिजन उसे पहले ही अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति से पूछताछ कर रही पुलिस महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *