![]()
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पानी से भरे गड्ढे में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम आरिफ (35) है, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र के महमंद जलालनगर मोहल्ले का रहने वाला था। उसके भाई शहजाद ने शव की पहचान की है। जीआरपी थाना प्रभारी रतनाकर यादव ने बताया कि युवक का शव प्लेटफॉर्म एक पर स्वचालित सीढ़ियों के लिए खोदे गए 12 फुट गहरे गड्ढे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरिफ की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। हार्ट अटैक आने पर वह गड्ढे में गिर गया था।
आरिफ नशेड़ी था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस को युवक के पास से कोई मोबाइल या रेल टिकट नहीं मिला था। शुक्रवार को उसे मुस्लिम मानकर अंटा रोड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
Source link
शाहजहांपुर में गड्ढे में मिले शव की पहचान:नशे का आदि युवक था, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया