बालू-पानी से बाइक फिसली, पेट्रोल पंप संचालक की मौत:जालौन में ट्रकों से बालू की धुलाई के कारण सड़क पर फिसलन होने का आरोप


जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुदरा गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंप संचालक अभय गौतम की मौत हो गई। हादसा सड़क पर बालू और पानी फैलने से हुई फिसलन के कारण होने की बात सामने आई है। अभय रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि कुदरा गांव के पास सड़क किनारे बालू से भरे ट्रक खड़े थे। आरोप है कि ट्रकों से बालू की धुलाई की जा रही थी, जिससे बालू और पानी सड़क पर फैल गया था। इसी वजह से सड़क पर फिसलन हो गई। अभय की बाइक अचानक फिसली और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अभय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सड़क पर बालू-पानी फैलने और ट्रकों के खड़े होने के आरोपों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बालू फैलने से हादसों की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *