![]()
शामली शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर शनिवार को मां की भेंट और पूजा-अर्चना के साथ 57वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर रात 9 बजे मां की भेंट एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही 3 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले रामलीला महोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। रामलीला के कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों के अभिनय की रिहर्सल भी की। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का मंचन होगा। इसमें नारद मोह, रावण जन्म, वेदवती संवाद, सीता जन्म, श्रीराम जन्म, विश्वामित्र का श्रीराम को मांगना, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा घाट, फूलवारी लीला और धनुष यज्ञ सहित कई प्रसंग शामिल हैं। कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को उद्घाटन के साथ नारद मोह लीला होगी। 5 अक्टूबर को रावण जन्म और वेदवती संवाद, 6 अक्टूबर को सीता जन्म व रावण लीला और 7 अक्टूबर को श्रीराम जन्म का मंचन होगा। 8 अक्टूबर को विश्वामित्र का श्रीराम को मांगना और ताड़का वध, 9 अक्टूबर को अहिल्या उद्धार व गंगा घाट और 10 अक्टूबर को फूलवारी लीला होगी। 11 अक्टूबर को धनुष यज्ञ का मंचन होगा। 12 अक्टूबर को श्रीराम बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी और मंच विश्राम रहेगा। 13 अक्टूबर को श्रीराम वनवास, 14 अक्टूबर को सुमंत वापसी, दशरथ मरण और भरत मिलाप तथा 15 अक्टूबर को सीता हरण की लीला होगी। 16 अक्टूबर को श्री हनुमान जन्म, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध, 17 अक्टूबर को सीता-सुधि, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन तथा 18 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन होगा। 19 अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला होगी। 20 अक्टूबर को रावण वध के साथ विजयादशमी पर्व मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को श्रीराम राजतिलक और पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों और श्रीराम भक्तों से रामलीला महोत्सव में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है। साथ ही मंदिर की पवित्रता एवं प्रतिष्ठा बनाए रखने और आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया है। आयोजन में सचिव राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, उत्तम नामदेव, पंडित दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, लाल सिंह, दीपक सैनी, वंश नामदेव, रोहित सिंघल, पंडित रवि पाठक, आकाश धीमान, उज्जवल नामदेव, निशांत पाठक, सुनील, बृजेश वशिष्ठ और निकुंज मित्तल सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
Source link
मां की भेंट के साथ हनुमान धाम पर रामलीला शुरू:3 से 21 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव, नारद मोह से राजतिलक तक की लीलाएं