![]()
मैनपुरी में शनिवार देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया। पुलिस स्थापना बोर्ड की गोष्ठी के बाद 11 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे तबादला सूची जारी की गई। वीरेंद्र पाल सिंह को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, मानवाधिकार आयोग, अंगुल छाप एवं पासपोर्ट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक जय सिंह को पुलिस लाइन से सदर हवालात का प्रभारी बनाया गया है। बेवर में नवीगंज चौकी प्रभारी बदले पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को थाना बेवर की नवीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम को पुलिस लाइन भेजा गया है। बरनाहल में भी बदली तैनाती उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार तोमर को नवाटेढ़ा चौकी प्रभारी के पद से थाना बरनाहल भेजा गया है। रेलवे गेट चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार को नवाटेढ़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मुनेश कुमार को थाना कोतवाली की रेलवे गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जिला अस्पताल चौकी पर नई तैनाती जिला अस्पताल चौकी प्रभारी शिशुपेंद्र सिंह को थाना कोतवाली भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विनोद कुमार को जिला अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वन स्टॉप सेंटर का भी बदला प्रभारी पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रनवीर सिंह को वन स्टॉप सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी उप निरीक्षक रामनिवास गौतम को पुलिस लाइन भेजा गया है। नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश तबादलों के बाद जिले की कई महत्वपूर्ण चौकियों और शाखाओं में नई तैनाती हुई है। पुलिस विभाग के अनुसार, कानून व्यवस्था को और मजबूत रखने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
11 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:कई चौकी प्रभारी भी बदले, पुलिस स्थापना बोर्ड की गोष्ठी के बाद नई तैनाती