गणेश चतुर्थी मेले में दो गुटों में मारपीट, VIDEO:पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा; शांतिभंग की कार्रवाई


संभल में शनिवार रात करीब 9 बजे गणेश चतुर्थी मेले में मारपीट का 22 सेकंड का वीडियो सामने आया। घटना 2 दिन पहले सोमवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में दो गुटों के बीच मारपीट होती दिख रही है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चाट की दुकान पर कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में लगे श्रीगणेश चतुर्थी मेले की है। चाट की दुकान पर सामान लेने को लेकर दो युवकों के गुटों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद कमेंटबाजी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इससे मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वीडियो से हुई युवकों की पहचान मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। इसमें सोनू पुत्र मुरारी निवासी मौजमपुर और अनिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी कैथल गेट की पहचान हुई। शांतिभंग में चालान, कोर्ट से मिली जमानत पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की। दोनों का उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए चालान किया गया। जमानत के कागजात पेश करने के बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी। अन्य युवकों की भी पहचान कर रही पुलिस इंस्पेक्टर संत कुमार ने रात करीब 10 बजे बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद युवकों की पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। पहचान होने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी युवक अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 2 अक्टूबर की रात हुआ मेले का समापन गणेश चतुर्थी मेले का 2 अक्टूबर की रात समापन हो गया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अस्थायी थाना बनाया गया था। दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *