डॉ. नितिन तोमर ने किया शिक्षकों से संवाद:नूरनगर में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की


मेरठ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में शुक्रवार को मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक सीट के प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षक मतदाता शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की, जिनमें देशपाल, नरेंद्र कुमार, योगेंद्र, सोनू, प्रेमवीर सिंह, शुभम चौहान, नवीन नागर, राहुल त्यागी, हरेंद्र, रश्मि, विवेक, डॉ. बीपी सिंह और सुदेश राणा शामिल रहे। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर डॉ. नितिन तोमर के समक्ष अपनी बात रखी। विशेष रूप से वित्तविहीन शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. नितिन तोमर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद वह वित्तविहीन शिक्षकों के हितों को सदन में प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक मतदाताओं ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में डॉ. नितिन तोमर को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *