![]()
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्टार शाइन फाउंडेशन द्वारा विकासखंड कुम्भी के राजकीय हाई स्कूल अहमद नगर में “स्वच्छ भारत मिशन, विकसित भारत” विषय पर ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला के माध्यम से स्वच्छ एवं विकसित भारत का आकर्षक संदेश दिया। इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खुशी श्रीवास्तव व नैनशी को प्रथम, सना व शौर्य को द्वितीय तथा मोहनी व नव्या देवी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का प्रेरक संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेश चंद्र बाजपेयी, शिक्षक अभिषेक व वसीम के साथ ही स्टार शाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष जीशान अली, कोषाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी और उपाध्यक्ष वली अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Source link
अहमद नगर में गांधी जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता:खुशी व नैनशी को मिला प्रथम पुरस्कार