![]()
बदायूं में बिनावर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे अरिल नदी में नहाने उतरे चार दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। 15 वर्षीय राहुल का शाम तक पता नहीं चल सका। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए भगवानपुर गांव निवासी लालमोहन का 15 वर्षीय बेटा राहुल तीन दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया था। नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए। सभी डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाला मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कुछ तैराक भी थे। उन्होंने नदी में उतरकर तीन किशोरों को बाहर निकाल लिया। राहुल का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से राहुल की तलाश शुरू कराई गई। परिवार का सबसे छोटा बेटा था राहुल राहुल हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, वह लालमोहन का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में उसकी मां के अलावा दो बहनें और एक बड़ा भाई है। दोनों बहनों और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। राहुल के नदी में लापता होने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Source link
अरिल नदी में नहाने उतरे चार दोस्त डूबे:3 को ग्रामीणों ने बचाया; एक लड़का लापता, गोताखोर तलाश में जुटे