कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार:1 जनवरी 2027 से पद संभालेंगे, शेयर 4% चढ़कर ₹433 पर पहुंचा


कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे। वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है। साहा की नियुक्ति से शेयर 4% चढ़ा अनूप कुमार साहा को कोटक महिंद्रा बैंक का नया MD CEO बनाने की मंजूरी के बाद बैंक के शेयरों में 4% तक की तेजी है। ये ₹433 के करीब पहुंच गया है। ब्रोक्रेज फर्म्स ने साहा की नियुक्ति को बैंक के लिए सकारात्मक कदम बताया है। जनवरी 2026 में कोटक बैंक से जुड़े थे अनूप कुमार साहा जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे। मार्च 2026 से डायरेक्टर की भूमिका में वह बैंक के पूरे रिटेल बैंक, सरकारी कारोबार, डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग का काम संभाल रहे थे। एमडी वासवानी बोले- अनूप में बैंक को आगे ले जाने का दम मौजूदा MD और CEO अशोक वासवानी ने कहा कि अनूप फाइनेंशियल सेक्टर के एक अनुभवी लीडर हैं, जिन्हें अलग-अलग बिजनेस, ग्राहकों और कामकाज का गहरा अनुभव है। कोटक से जुड़ने के बाद से उन्होंने हमारी टीमों के साथ मिलकर काम किया है और आने वाले मौकों की अच्छी समझ दिखाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि अनूप कोटक की मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगे, ग्राहकों से रिश्ते मजबूत करेंगे और बैंक को पूरी लगन व अनुशासन के साथ आगे ले जाएंगे। मैं उन्हें भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। लॉयल्टी नहीं, बिजनेस प्लान के आधार पर नियुक्तियां भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अब लीडरशिप चुनने का तरीका बदल चुका है। नियोस्ट्रेट एडवाइजर्स के फाउंडर अबीजर दीवानजी के अनुसार, बैंकों में CEO की नियुक्ति अब वफादारी के बजाय मजबूत बिजनेस प्लान और काम पूरा करने की क्षमता देखकर की जा रही है। वर्तमान MD अशोक वासवानी ने साबित किया था कि बैंक फाउंडर उदय कोटक के बिना भी बेहतर चल सकता है। अब बोर्ड ने अनूप साहा को चुनकर यह साफ कर दिया है कि बैंक का मुख्य फोकस रिटेल बैंकिंग का विस्तार करने और फैसलों को तेजी से लागू करने पर है। साहा के सामने 3 बड़ी चुनौतियां होंगी HDFC जैसे अन्य बैंकों के लिए संकेत विशेषज्ञों के मुताबिक, कोटक बैंक का यह कदम HDFC बैंक जैसे अन्य बैंकों के लिए भी एक इशारा है, जहां आगे चलकर नए CEO की तलाश होगी। आने वाले समय में सभी बैंकों को दो चीजों पर एक साथ ध्यान देना होगा। पहला अपना मुनाफा (NIM) बढ़ाना और दूसरा तेजी से नए डिपॉजिट हासिल करना।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *