12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 1 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 150 अंक नीचे 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
मनीव्यू का शेयर 62% ऊपर ₹55 पर लिस्ट
डिजिटल लैंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू के शेयर ₹34 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 61.76% ऊपर ₹55 पर लिस्ट हुए। 24 से 28 सितंबर तक खुला यह आईपीओ 98.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा रुझान संस्थागत खरीदारों का रहा, जिनका हिस्सा 227 गुना से ज्या भरा था।
एशियाई बाजारों में आज तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6890 | 42 | 0.71% |
| निक्केई (जापान) | 68356 | 1602 | 2.40% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24613 | 90 | 0.37% |
अमेरिकी बाजार में 30 सितंबर को गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50906 | -444 | -0.86% |
| नैस्डैक | 26861 | 64 | 0.24% |
| S&P 500 | 7652 | -19 | -0.25% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 19 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 6,953 | 14,980 | 62,912 |
| FII/FPI | -9,980 | -19,027 | -35,008 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में गिरावट रही थी

