सपा ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कसी कमर:पीडीए जन संवाद में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क का निर्देश


मिर्जापुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को चुनार विधानसभा क्षेत्र के सीखड़ के मगरहां और नरायनपुर में सेक्टर, जोन और बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया। अशोक यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संविधान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों का चुनाव होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक से पहले सीखड़, चुनार और जमुई में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रामराज पटेल, अभय यादव, डॉ. सुनील सिंह पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शिवपूजन यादव, लवकुश यादव, राजेंद्र यादव, वंदना गुप्ता, श्यामसुंदर सोनकर, पीयूष यादव, कान्धा यादव, नसीम खान, हीरा पटेल, मंजीत यादव, कल्लू खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *