यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में DM को नोटिस:मानव अधिकार आयोग ने भेजा, 7 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट, 9 लोगों की जलकर हुई थी मौत


यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम को नोटिस जारी कर मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। 23 सितंबर की रात हुआ था हादसा
23 सितंबर को दिल्ली से महोबा जा रही एसी स्लीपर बस में जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लग गई थी। हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस चालक और परिचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शिकायत
दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बस में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम, आपातकालीन निकास और घटना के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही की जांच की मांग की गई थी। 7 दिसंबर तक देनी होगी रिपोर्ट
शिकायत पर सुनवाई के बाद मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर 7 दिसंबर 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर 2026 को सूचीबद्ध किया है। अब जांच रिपोर्ट में हादसे के कारणों के साथ बस में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम और संबंधित विभागों की भूमिका पर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *