![]()
हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में मंगलवार देर रात कॉमेडी और डांस का कार्यक्रम हुआ। आज बुधवार सुबह तक यह कार्यक्रम हुआ। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, अमित महाराणा और अरशद ने लोगों को खूब हंसाया। नटराज डांस ग्रुप ने भी नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बड़े कलाकारों और शानदार प्रस्तुतियों के बावजूद कार्यक्रम में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। पंडाल में कई कुर्सियां खाली दिखीं। मेला प्रशासन दर्शकों को जुटा नहीं पाया। सुनील पाल ने अपने खास अंदाज में हास्य प्रस्तुतियां दीं, जिस पर दर्शकों ने ठहाके लगाए। अमित महाराणा ने भी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े किस्सों को मजाकिया अंदाज में पेश किया। कलाकारों ने मनोरंजन का पूरा प्रयास किया, पर दाऊजी मेले में कम दर्शकों की मौजूदगी ने मेला प्रशासन की तैयारियों और प्रचार-प्रसार पर सवाल खड़े कर दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसडीएम सासनी शिव प्रकाश यादव की मौजूदगी में हुआ।
Source link
दाऊजी मेले में देर रात तक चला कॉमेडी और डांस:हाथरस में सुनील पाल-अमित महाराणा-अरशद ने लगाए ठहाके, नटराज डांस ग्रुप ने दी प्रस्तुति