![]()
आजमगढ़ में बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को सुबह से पड़ रही फुहारों से तापमान में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार शाम से ही हल्की बारिश होती रही जो पूरी रात चलती रही। विगत तीन दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ऐसे में एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। जिला प्रशाशन ने सभी आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मंगलवार को जिले का तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आम जनता को गर्मी और उमस से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आएगी। आसमान में भी सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।
24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Source link
आजमगढ़ में मंगलवार को बादलों के साथ धूप की आवाजाही:सोमवार से बदल रहा है मौसम का मिजाज, 33 डिग्री पहुंचा तापमान