भारतीय मजदूर संघ ने संगठन विस्तार पर जोर:छह तहसीलों में संयोजक और तीन प्रभारी नियुक्त, हर कर्मचारी की आवाज बनेगा संघ


भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर के मार्गदर्शन में कमला नगर में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसील स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और हर क्षेत्र तक पहुंच बनाने को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में अनामिका शर्मा, कुलदीप राना और जगन्नाथ शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं तहसील स्तर पर लोकेन्द्र तिवारी को सदर, राजेश सिंह को खेरागढ़, मंजू को फतेहाबाद, राहुल भारद्वाज को किरावली, डॉ. शैलेंद्र राजपूत को बाह और अंशुल पचौरी को एत्मादपुर का संयोजक नियुक्त किया गया। जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि हर कर्मचारी की आवाज भारतीय मजदूर संघ बनेगा। संगठन का लक्ष्य सिर्फ समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि समाधान तक पहुंचाना है। प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय के निर्देश पर जल्द सभी क्षेत्रों में शाखाओं का गठन किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी बात रखने का मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त संयोजक अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं और सुझाव संगठन तक पहुंचाएंगे। आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान और संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पप्पी धनगर, सोमेश शर्मा, कार्यालय प्रमुख ऋषिकेश झा मौजूद रहे। व्यवस्थाओं में पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने सहयोग दिया। संचालन जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *