जलभराव वाले इलाकों में टैक्टर से निकले MLA सांगा:समस्याएं सुनी, बोले- अफसर दो दिन में गिरे मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजें


कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बिठूर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक ट्रैक्टर पर बैठकर रेवड़ी का अड्डा, बंगाली कॉलोनी, पनका और भौती खेड़ा पहुंचे और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विधायक को जलभराव, पेयजल और अन्य समस्याओं की जानकारी दी। इस पर सांगा ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए। जिन इलाकों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी, वहां टैंकर भेजने के लिए भी कहा गया। गिरे मकानों का 2 दिन में सर्वे कराने के निर्देश
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अधिकारियों से फोन पर बात कर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के घरों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मकान गिर गए हैं, उनका दो दिन के अंदर आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द उचित मुआवजा दिलाया जा सके। सांगा ने कहा-बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए टीम बनाकर लोगों को मदद के लिए लगाया सांगा मे कहा ऐसे इलाके जहां नदी का पानी भर गया है। उन इलाकों में कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर लगा दिया गया है। इलाके के लोगो से संपर्क कर उनकी एक-एक समस्या का हल कराया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों को भी उन इलाकों में आवश्यक चीजों की मदद किए जाने के निर्देश दिए गए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *