![]()
विकसित भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत लुहावद में आईएलआर सर्किल मुख्यालय गैंता, करवाड़, पीपल्दा एवं लुहावद क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर खंड विकास अधिकारी इटावा जीनू वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। खंड विकास अधिकारी जीनू वर्मा ने बताया कि शिविर में पेंशन के 14 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। फार्मर रजिस्ट्री के 27 प्रकरणों का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 10 लाभार्थियों को द्वितीय, 10 को तृतीय किस्त जारी की गई। वहीं 325 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए पंजीयन किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
शिविर में मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट वितरण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित किए गए। लुहावद निवासी कृष्णा सुमन के आवेदन पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर न्यूट्री किट उपलब्ध कराया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link