कासगंज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की सघन चेकिंग:चालकों का ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट हुआ और यात्रियों से सुरक्षा फीडबैक लिया गया


कासगंज बस स्टैंड पर रविवार शाम 7 बजे सड़क और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मीट एंड ग्रीट अभियान चलाया गया। कोर्ट के आदेश पर यातायात और कोतवाली पुलिस की टीम ने रोडवेज और स्लीपर बसों की जांच की। अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश उपाध्याय और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बसों की जांच कर चालकों के दस्तावेज देखे और उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
चेकिंग के दौरान बस चालकों का ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट किया गया। इसका उद्देश्य नशे की हालत में वाहन चलाने पर रोक लगाना था। पुलिस ने यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी सुरक्षा और किसी तरह की असुविधा के बारे में जानकारी ली।
पुलिस ने यात्रियों को जागरूक करते हुए सीट पर बैठकर सफर करने, संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह दी। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन कराना है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कासगंज ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *