रामपुर में सड़क पर गिरा पेड़, यातायात प्रभावित:अजीतपुर पुलिस चौकी के पास रास्ते का एक हिस्सा बंद, जेसीबी से हटवाया


रामपुर में रविवार दोपहर अजीतपुर पुलिस चौकी के पास पेड़ सड़क पर गिर गया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया। करीब एक घंटे तक राहगीरों और वाहन चालकों को रॉन्ग साइड से निकलना पड़ा। इससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और हादसे का खतरा बना रहा। मजबूरी में रॉन्ग साइड से निकले वाहन पेड़ गिरने के बाद सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया। रास्ता बंद होने के कारण कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलते दिखाई दिए। मौके पर मिले कार सवार सलीम ने बताया कि वह अकेले रॉन्ग साइड से नहीं जा रहे हैं, बल्कि पेड़ सड़क पर गिरने के कारण कई लोग मजबूरी में इसी तरफ से निकल रहे हैं। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची नगर पालिका टीम उन्होंने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ सड़क पर गिरा है। सड़क का रास्ता बंद होने से लोगों को रॉन्ग साइड चलना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। पेड़ गिरने की सूचना नगर पालिका को दी गई। करीब एक घंटे बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के साथ नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। दोपहर 1:30 बजे रास्ता हुआ साफ नगर पालिका की टीम ने पेड़ हटाकर सड़क को साफ कराया। करीब दोपहर 1:30 बजे रास्ता पूरी तरह खुल गया। इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की ओर से संबंधित विभाग को पेड़ गिरने की सूचना देकर उसे हटाने के लिए कहा गया था। पेड़ हटने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य है और राहगीरों को अब किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *