![]()
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार रात 9 बजे से 10:30 बजे तक पंजाबी गायक काका की प्रस्तुति हुई। तेज बारिश के बावजूद हजारों युवा कार्यक्रम में डटे रहे। कुछ लोग छाता लेकर खड़े रहे तो बड़ी संख्या में युवा बारिश में भीगते हुए काका के गीतों पर डांस करते नजर आए। काका के मंच पर पहुंचते ही युवाओं ने तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया। लिबास और टेंपरेरी प्यार पर झूमे युवा काका ने ‘लिबास’, ‘टेंपरेरी प्यार’, ‘तीजी सीट’ और ‘कह लेन दे’ समेत कई पंजाबी गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल पंजाबी संगीत की धुनों से गूंजता रहा। बारिश के बीच भी युवा लगातार डांस करते नजर आए। बारिश में भी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे कार्यक्रम के दौरान बारिश तेज हो गई, लेकिन दर्शक कार्यक्रम स्थल से नहीं हटे। कई लोग छाता लगाकर प्रस्तुति देखते रहे। वहीं कई युवा बारिश में भीगते हुए गीतों पर थिरकते रहे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। सेल्फी के लिए मंच तक पहुंचे युवा काका को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर लेने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। कुछ युवा सेल्फी लेने के लिए मंच तक पहुंच गए। कई अन्य युवाओं ने भी स्टेज पर चढ़ने का प्रयास किया। फैन ने काका को भेंट किया अपना बनाया स्केच कार्यक्रम के दौरान अभिजीत वार्ष्णेय ने काका को उनका बनाया हुआ स्केच भेंट किया। काका ने स्केच स्वीकार किया और अभिजीत को ऑटोग्राफ भी दिया। मुंबई की टीम ने भी दी प्रस्तुति कार्यक्रम में मुंबई से आई टीम ने भी प्रस्तुति दी। टीम में हरीश चौधरी, ड्रमर शिव, दीपक, संदीप, विपुल, अमूल और गायिका अनन्या सिंघानिया समेत अन्य कलाकार शामिल रहे। लाइव बैंड और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में माहौल बना दिया। ये रहे मुख्य रूप से मौजूद कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, ईओ रोहित सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी और अतुल आंधीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
पंजाबी गायक काका के गीतों पर झूमे हजारों युवा:बारिश में भी डटे रहे लोग; पुलिस को भीड़ संभालने में करनी पड़ी मशक्कत