गोरखपुर सांसद और पार्षद के बातचीत का ऑडियो वायरल:जलभराव पर जताई नाराजगी; रवि किशन बोले- 'सब मशीन चालू बा'


गोरखपुर के वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और सदर सांसद रवि किशन के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में पार्षद शहर में जलभराव को लेकर सांसद से नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते सुनाई दे रहे हैं। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगहों पर सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए थे। पार्षद ने कहा- शहर में पानी भरा है, फिर पंपिंग सेट क्यों नहीं चल रहे? वायरल ऑडियो में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सांसद रवि किशन से कहते हैं कि शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर पंपिंग सेट नहीं चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सांसद से फील्ड में निकलकर स्थिति देखने और अधिकारियों से जवाब लेने की बात कही। पार्षद ने कहा कि स्थानीय जनता और व्यापारी परेशान हैं। लोगों का हजारों-लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने तरकुलानी रेगुलेटर और पाम पैराडाइज के मोटर का भी जिक्र किया। पार्षद बोले- चलिए मेरे साथ, मौके पर जाकर देखते हैं बातचीत के दौरान पार्षद ने सांसद से कहा कि अगर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सभी मोटर और पंपिंग सेट चल रहे हैं तो मौके पर चलकर स्थिति देखी जाए। उन्होंने सांसद को अपने साथ फील्ड में चलने की बात भी कही। इसके जवाब में सांसद रवि किशन ने कहा कि वह पहले से ही फील्ड में हैं और अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं। सांसद बोले- पार्षद जी, मैं फील्ड में ही हूं ऑडियो में सांसद रवि किशन कहते सुनाई दे रहे हैं, “अरे पार्षद जी, मैं फील्ड में ही हूं, निकला हूं। मैं फील्ड में ही हूं। अधिकारियों से बातचीत किया है। पता चला है कि सभी जगह पर मोटर चलाए जा रहे हैं।” इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि अगर सभी मोटर और रेगुलेटर चालू होते तो 14 साल बाद भी वार्डों में इस तरह जलभराव की स्थिति नहीं होती। सांसद ने कहा- ‘का पार्षद जी, किसको सुना रहे हैं आप…’ बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस कुछ तीखी हो गई। सांसद रवि किशन ने पार्षद से कहा, “का पार्षद जी, किसको सुना रहे हैं आप… ब्राह्मण देवता, सुनिए देवता… आप सपा ज्वाइन कर लिए हैं क्या?” इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भी जवाब देते हुए कहा, “मैं नहीं ज्वाइन किया हूं, लग रहा है आप बसपा ज्वाइन कर लिए हैं। क्या हम सवाल भी नहीं पूछ सकते?” सांसद बोले- सभी रेगुलेटर चालू हैं, जल्द दूर होगी समस्या बातचीत के अंत में सांसद रवि किशन ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत किया हूं, सभी रेगुलेटर चालू हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। सांसद से मिलने पहुंचे पार्षद इस बातचीत के बाद पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सांसद रवि किशन से मिलने भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस समय सांसद जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने के लिए फील्ड में निकले थे, उसी दौरान पार्षद भी उनके मिलने पहुंचे। पार्षद ने नौका विहार पहुंचकर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि सांसद जी मैं आ गया लेकिन आप यहाँ नहीं हैं.…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *