![]()
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के भीतर कड़ाई शुरू हो गई है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्षों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि चुनाव तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही और टालमटोल अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की अहम बैठक ली। बैठक में धर्मपाल सिंह ने फर्जी कागजी रिपोर्टिंग पर कड़ी नाराजगी जताई और ग्राउंड पर उतरकर काम करने के साफ निर्देश दिए। बैठक की 5 बड़ी बातें 1. फर्जी रिपोर्टिंग पर रोक- धर्मपाल सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी मुख्यालय को ‘फीडेड’ और फर्जी डेटा भेजना तुरंत बंद करें। ग्राउंड की असली और सटीक रिपोर्ट ही प्रदेश नेतृत्व तक भेजी जाए।
2. जिला प्रभारियों को टास्क- जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद जिलों का दौरा करें और बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित करें। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम किया जाए।
3. कमजोर बूथों पर विशेष नजर- जिन सीटों और बूथों पर भाजपा 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों में हारी है, वहां पिछली गलतियों से सबक लेते हुए नए सिरे से काम शुरू किया जाए।
4. हर बूथ पर बनेगा मतदाता सूची प्रमुख- आगामी दिनों में विधानसभा प्रभारी और विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही, दूसरे राज्यों से भी प्रवासी कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। हर बूथ पर एक ‘मतदाता सूची प्रमुख’ बनाया जाएगा, जिसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
5. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छुट्टी- संगठन ने साफ किया है कि निष्ठावान और उपयोगी कार्यकर्ताओं को ही सक्रिय कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।
बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल, महामंत्री राजीव मिश्रा, अवधेश कटियार, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह, नीरज शर्मा, नितिन मित्तल, रेशु भाटिया, त्रयंबक त्रिपाठी, डॉ. नीरज सिंह, विजय बहादुर पाठक, अनूप गुप्ता और संतोष सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Source link
बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल फर्जी रिपोर्टिंग पर भड़के:जिलाध्यक्षों को दिया अल्टीमेटम: कहा- फर्जी डेटा भेजना बंद करें, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी