![]()
बदायूं के सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोठा स्थित सिद्ध बाबा धाम में शनिवार सुबह करीब 10 बजे सपा सांसद आदित्य यादव पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर घंटा चढ़ाया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह उघैती स्थित सपा कार्यालय पहुंचे, जहां PDA पंचायत में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। शिक्षा को सामाजिक उन्नति का आधार बताया आदित्य यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक उन्नति का आधार बताया था। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल सांसद ने बदायूं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां की सुविधाएं लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। उनके अनुसार मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में रेफर होना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। किसानों को उचित मूल्य मिलने की बात कही आदित्य यादव ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई की सुविधा मिलनी चाहिए। उनकी उपज का उचित मूल्य भी मिलना जरूरी है। उन्होंने बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। सपा सरकार की योजनाओं का किया जिक्र उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पेंशन, भत्ता और डायल-100 जैसी योजनाएं संचालित की गई थीं। उन्होंने युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने, लैपटॉप जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की बात कही। मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को किया सतर्क आदित्य यादव ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बूथ स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निगरानी और मतदाता अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। साथ ही गांव-गांव संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, फखरे अहमद शोवी, नजर प्रधान, लताफत हुसैन, नवाब सिंह, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, आकाश मिश्रा, किशन प्रधान, राजेंद्र उपाध्याय और चंद्रपाल शाक्य समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Source link
सपा सांसद आदित्य यादव ने PDA पंचायत की:सिद्ध बाबा धाम में पूजा-अर्चना कर चढ़ाया घंटा, बोले- किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत