![]()
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ठेकमा अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में बेटे को जौनपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना ठेकमा-मार्टिनगंज मार्ग पर तम्मरपुर गांव के सम्मोपुर मोड़ के पास हुई। बहन के घर जा रहे थे पिता-पुत्र जमुआवा गांव निवासी सुरेंद्र (46) शुक्रवार को अपने 20 वर्षीय बेटे विशाल राम के साथ बाइक से मुक्तिपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। दोनों सम्मोपुर मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुरेंद्र और विशाल घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को ठेकमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र को घर भेज दिया गया, जबकि विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जौनपुर में इलाज के दौरान मौत जौनपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। विशाल तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां उर्मिला समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।
Source link
आजमगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बेटे की मौत:पिता के साथ बहन के घर जा रहा था, दूसरी बाइक सवार मौके से फरार