प्रयागराज में कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर:पिता ने हत्या का आरोप लगाया, धनुहा गांव में चाचा के साथ रहता था


भीरपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। चाचा-चाची ने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए नैनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव के रहने वाले सुभाष प्रजापति का 17 वर्षीय बेटा पवन प्रजापति नैनी के धनुहा गांव में अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। वह चाट-फुलकी का कारोबार करता था। गुरुवार देर रात चाचा-चाची ने पवन को कमरे में फंदे से लटका देखा। वे उसे तुरंत स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बताया। पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता बाजार में मसाला बेचने का काम करते हैं। पवन की मां का नाम कुसुम देवी है। किशोर के पिता ने नैनी थाने में उसकी हत्या की शिकायत की है। नैनी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा, जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *