गुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया:खेत में मिला शव मिला; पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए गए


गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। घटना मेंदरडा में थोभणभाई कोराट के खेत में हुई। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के मुताबिक, तेंदुए के हमले के बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। इलाके में लगातार गश्त कर तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *